Sirohi Fort

देवनगरी सिरोही


सिरोही जिला : - भारत के राजस्थान प्रान्त का एक शहर है। सिरोही राजस्थान का पर्वतीय एवं सीमावर्ती जिला हैं। पहलें सिरोही रियासत बड़ी रियासतों में अपना स्थान रखती थी। देश आजाद होने के बाद अब इसको जिला बना दिया है। इसका साम्राज्य बहुत फैला हुआ था। देश आजाद होने के बाद इसका काफ़ी एरिया पाली व जालौर ज़िले में चला गया है। सिरोही रियासत पर १२ वी सदी में देवड़ा ओ का राज था। नगर का मूल नाम शिवपुरी था। १४०५ में राव शोभा जी ने शिवपुरी शहर को बसाया था। आज यह शहर देेेव नगरी के नाम से भी जाना जाता है

सिरोही शूरो रो बेसणो
धरती मरुधर धाम
अकबर खुद परखण ने आयो
सुन मान सिंह रो नाम
झाली रानी ने छुड़ा कर लाया
घुस अंदर अकबर रे धाम
मान सिंह राजा रो इतिहास में
अमर वे गियो नाम
सिरोही री तलवार रो
जग चावो हे इतिहास
आबू री शोभा अटे
माँ अर्बुदा राखे लाज
बलहठ बंका देवड़ा
संग जागीदार सरदार
सिरोही शूरो रो बेसणो
जय सारणेश्वर सरकार ||